भारती वेद विद्यालय, बुद्धपुरी, अजीतगंज

भारती वेद विद्यालय, बुद्धपुरी, अजीतगंज

भारती वेद विद्यालय, बुद्धपुरी, अजीतगंज

भारती वेद विद्यालय, बुद्धपुरी, अजीतगंज

Image
विद्यालय का इतिहास

भारती वेद विद्यालय,
बुद्धपुरी, अजीतगंज

एक सृजनशील समाज की जड़े सशक्त शिक्षा प्रणाली में निहित है। शिक्षा न केवल अपने आप में एक लक्ष्य है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव का प्रबल वाहक भी है।श्रेष्ठता हासिल करने के इस ध्येय में हम आपको आमंत्रित करते हैं और यहाँ आपका स्वागत करने में प्रसन्नता महसूस करते हैं। जीवन में मिला एक अच्छा शिक्षक एक दिशाहीन बालक को भी आदर्श नागरिक में बदल देने की सामर्थ्य रखता है। हमारा ध्येय राष्ट्रवाद व धर्मनिरपेक्षता की भावना का प्रसार करना है।

युवा पीढ़ी के गिरते हुए नैतिक मूल्यों के संदर्भ में स्वीकारने की आवश्यकता है कि शिक्षण व्यवसाय के प्रति उचित श्रद्धा भाव उत्पन किया जाए और शिक्षकों को समाज में यथाचित समान दिया जाये। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु हम अपनी युवा.पीढ़ी मे उत्तरदायित्व व जवाबदेही की संस्कृति को विकसीत करना चाहते हैं। अपने राष्ट्र को स्वस्थ व समृद्ध बनाने के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना होगा।

हमारे युवा राष्ट्र निर्माण के स्तम्भ हैं। उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण व आत्ममंथन की भावना विकसित करने के लिए हम वचनबद्ध हैं। हम आपको चरमोत्कर्ष तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। आपका परिश्रम और दृढ़ निश्चय ही एक साथ मिलकर आपको आदर्श नागरिक बना सकता हैं क्योंकि महानता हमेशा ईमानदारी व कर्मठता से हासिल होती है।

हम ईमानदारी से आपके स्वप्नों को साकार करने और आपकी क्षमता को खोजने के लिए एक स्वच्छ व उपयुक्त वातावरण प्रदान करने का संकल्प लेते हैं। यहाँ, हमारे विद्यालय में यह सुनिश्चित है कि आप शीघ्र ही अपने शिक्षकों के साथ मिलकर बुलन्दियों को छू लेने की क्षमता विकसित कर लेंगे।

Image

प्रधानाचार्या का संदेश

इस विद्यालय का प्रधानाचार्य होना विशिष्ट सम्मान की बात है क्योकि यह एक ऐसा विद्यालय है जो पाठ्य सहगामी क्रियाओ एवं शारीरिक स्तर पर खेल में श्रेष्ठता रखते हुए निरन्तर उच्चतम मानक स्थापित करता है यह विद्यालय न केवल आदर्श नागरिक प्रदान करता है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र सेवा हेतु श्रेष्ठ प्रतिभाएं भी समर्पित करता है। संस्था प्रमुख होने के कारण मैं ऐसा विश्वास करती हूँ कि जीवन के सभी पक्षों के उद्देश्य प्राप्ति हेतु विद्यार्थियों में केवल ज्ञान बल्कि उच्च चरित्र का होना भी अनिवार्य है

मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मेरे साथ एक अनुभवी और कर्मठ शिक्षक समूह है जिसकी वजह से विद्यालय आज वर्तमान स्तर पर पंहुचा है। मैं अपने कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों के साथ दृढ प्रतिज्ञा करता हूँ मैं विद्यालय के विकास के लिए मजबूत नींव को और सुदृढ करते हुए क्षितिज तक ले जाऊंगा। मेरा उद्देश्य न केवल योग्य प्रशासक बनना है बल्कि एक मित्र, दार्शिनिक और एक विद्यार्थी के लिए एक मार्गदर्शक बनना भी है। विद्यार्थियों और अभिभावकों के सु भाव व मार्ग दर्शन का सदैव स्वागत करती है।

धन्यवाद




श्रीमती ज्योत्सना पाल

प्रधानाचार्या

चित्र संग्रह

हमें खोजें